फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Department failed to stop the cutting of Madhwapur road

मधवापुर मार्ग की कटान रोकने में विभाग असफल

Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Department failed to stop the cutting of Madhwapur road
जमुनहा (श्रावस्ती)। भिनगा मल्हीपुर मार्ग को राप्ती मधवापुर घाट पुल के पास विगत माह काट रही थी। डीएम ने मार्ग को बचाने के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों को मौके पर मौजूद रह कार्य कराने का निर्देश दिया था। वहीं अधिकारियों की लापरवाही के कारण यहां कटान अब भी जारी है। मौके से अधिकारी नदारद हैं।
विज्ञापन

मधवापुर घाट पुल के पश्चिम बंदरवा बाबा की कुट्टी के बीच मल्हीपुर भिनगा मार्ग को राप्ती विगत माह से ही काट रही है। यहां अब तक करीब दो सौ मीटर सड़क की पटरी कटान की भेंट चढ़ चुकी है। जिसे कटने से बचाने के लिए निवर्तमान जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कई बार मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को अधिकारियों की तैनाती कर बचाव कार्य कराने का निर्देश दिया था। डीएम के स्थानांतरण के साथ ही अधिकारियों ने न सिर्फ उनके आदेश को नजर अंदाज कर दिया, बल्कि यहां सरकारी धन का बंदरबांट भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार की ओर से यहां कागजों में ही राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। इसके चलते राप्ती ने सड़क की बची हुई तीन मीटर पटरी को काट कर नदी में मिला लिया। वहीं मार्ग को कटने से बचाने के लिए अब कागजों में ही बोरी में रेत व ईंट को भर कर डाला जा रहा है।

जबकि मौके पर न तो ईंट दिखाई दे रही है, और न ही बोरियां। जबकि बुधवार को स्वयं जिलाधिकारी ने मौके का मुआयना कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed