फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dense fog and icy wind chilled

Shravasti News: घने कोहरे और बर्फीली हवा ने ठिठुराया

Sat, 03 Jan 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 03 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dense fog and icy wind chilled
वीरपुर चौराहे पर अलाव तापते लोग।- संवाद
श्रावस्ती। तराई में मौसम की उठापटक का दौर लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को जहां गुनगुनी धूप निकली थी, तो वहीं शुक्रवार की सुबह तराई घने कोहरे की चपेट में रही। इसके चलते सड़कों पर दृश्यता घटकर 40 मीटर पहुंच गई, जिससे वाहनों की रफ्तार थमी रही।
विज्ञापन


लगभग छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द पछुआ हवा भी चली, जिससे लोगों को घर के अंदर भी गलन का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन तेज हवाओं के चलते धूप फीकी रही और दिनभर लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन



तराई में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे व सर्द हवा के साथ हुई। तेज सर्द हवा ने तराई वासियों के मौसम खुलने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी होने पर ही लोग घर से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों को फॉग लाइट के सहारे चलते देखा गया। कोहरे व सर्द हवा के चलते सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों व बुजुर्गों को उठानी पड़ी। विद्यार्थियों को घने कोहरे के बीच ठिठुरते हुए कोचिंग जाते देखा गया।

बृहस्पतिवार को धूप निकलने से घर के बाहर बैठने वाले बुजुर्ग घरों में कैद रहे। बच्चों से गुलजार रहने वाले पार्कों में भी शुक्रवार को सन्नाटा देखने को मिला। सर्द हव के चलते दिनभर लोगों को हीटर व अलाव के इर्द-गिर्द बैठे देखा गया।





कोहरे से फायदा, लेकिन पिछड़ रही सिंचाई
गिलौला निवासी किसान छोटके व रजनीश ने बताया कि कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा है। फसल का विस्तार हो रहा है, लेकिन लगातार धूप न निकलने से फसल में कीटनाशक का छिड़काव व सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने बताया कि तेज हवा के चलते सरसों को नुकसान हो रहा है। सरसों में फूल निकल आए हैं, जो हवा के चलते गिर रहे हैं। धूप न निकलने से पाला गिरने की भी आशंका है, इससे सरसों में रोग लग सकता है।




छोटे बच्चों को लेकर रहें सचेत

- छोटे बच्चों को तेज हवा के संपर्क में आने से बचाएं।
- घर के अंदर भी बच्चों को फुल आस्तीन के ऊनी कपड़े पहनाएं।
- पानी गुनगुना करके दें और ताजा खाना ही खिलाएं।
- बीमार होने पर विशेषज्ञ की सलाह लें, खुद से दवा न खिलाएं।




वाहन चालक बरतें विशेष सावधानी

- कोहरे के दौरान सड़क की सफेद पट्टी के सहारे चलें।
- वाहन की रफ्तार कम रखें और इंडीकेटर का प्रयोग करें।
- बाइक सवार टोपी, दस्ताना व हेलमेट के बिना यात्रा न करें।
- वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed