फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Demand to set up new industries in the district

जिले में नए उद्योग लगवाने की मांग

Mon, 28 Dec 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to set up new industries in the district
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उद्योग बंधु समिति की बैठक में मौजूद व्यवसायियों ने मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह से जिले में नए उद्योग लगवाने की मांग की। साथ ही शासन द्वारा व्यापारियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने बैंकों द्वारा नए उद्योगों की स्थापना में ऋण वितरण में हीलाहवाली करने की शिकायत की। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए एलडीएम को सुधार लाने का निर्देश दिया। वहीं सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मंडी समिति के लाइसेंस में छूट एवं मंडी समिति के टैक्स में छूट दी गई है। उस पर चर्चा के लिए मंडी समिति के अधिकारी को मीटिंग में बुलाया गया था, जो मीटिंग में उपस्थित नहीं हुए। अगली बैठक में उनको स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। वहीं निर्माणाधीन मंडी के निर्माण से जुड़े अधिकारी को मार्च 2021 तक मंडी निर्माण का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता द्वारा भिनगा व इकौना नगर में अतिक्रमण की समस्या को उठाया। इस पर सीडीओ द्वारा दोनों निकायों के अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिले में रोडवेज की समस्या पर भी व्यापारियों ने ध्यान देने की मांग की। जिस पर एआरएम रोडवेज द्वारा यहां मुख्यालय पर रोडवेज बस डिपो की स्थापना के संबंध में एक प्रस्ताव तैयार करने और नए रूटों का सृजन करके शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं सिरसिया में एक ही बैंक की शाखा होने पर हो रही समस्याओं के निराकरण के लिए सीडीओ ने वहां अन्य बैंक की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया। बैठक में कई अन्य अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed