फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   'Deep Yajna' held at Kali Mata Temple; spiritual thoughts resonated.

Shravasti News: काली माता मंदिर में हुआ दीप यज्ञ, गूंजे आध्यात्मिक विचार

Wed, 23 Sep 2026 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 23 Sep 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
'Deep Yajna' held at Kali Mata Temple; spiritual thoughts resonated.
गायत्री परिवार की ओर से आयोजित दीप यज्ञ में जानकारी देते पंडित सुरेश कुमार तिवारी
कटरा। खरगौरा बस्ती स्थित काली माता मंदिर में बुधवार को गायत्री परिवार की ओर से भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता गायत्री परिवार के सत्यवर्धन गोयल ने की। पंडित सुरेश कुमार तिवारी ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराते हुए इसके आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। पंडित तिवारी ने कहा कि यज्ञ से पंचतत्वों और दिव्य शक्तियों की पुष्टि होती है, जिससे संसार में सुख-शांति बढ़ती है। यज्ञीय वातावरण मनुष्य के अंतःकरण पर देवत्व की अमिट छाप छोड़ता है और वह स्थान तीर्थ के समान पवित्र हो जाता है। इससे बच्चों और महिलाओं की मनोभूमि सुसंस्कृत बनती है। इस अवसर पर रमेश कुमार मिश्रा, अंजू पाठक, रेणु तिवारी, मंजू पाठक, मालती तिवारी और गीता पाठक सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed