फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Deep burning house-house, fire cracked firecrackers

घर घर जले दीप, पटाखों से गूंजी तराई

Tue, 29 Oct 2019 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Deep burning house-house, fire cracked firecrackers
पुलिस लाइन में बच्चों के साथ दीपावली मनाते एसपी व एएसपी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। प्रकाश पर्व दीपावली पर घर-घर दीप जले। इस बार दीपावली पर रविवार को दीयों की जगमग से सिर्फ घर ही नहीं बल्कि सरकारी कार्यालय, अस्पताल व पुलिस थाना भी रौशन हुए। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ पटाखे की भी गूंज दूर-दूर तक रही। पटाखों और आतिशबाजी के चलते नगरीय क्षेत्र में निकलना मुश्किल रहा। पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियां मनाई।
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार जिले में पूरे जोश के साथ मनाया गया। इस दौरान जहां लोगों ने अपने अपने घरों में लक्ष्मी व गणेश जी का पूजन कर धनधान्य की कामना किया। वहीं बच्चों व युवाओं ने पटाखे जलाकर खुशियां मनाईं। रविवार को श्रावस्ती के इकौना सहित बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती, वीरपुर, सेमगढ़ा, जमुनहा, सिरसिया आदि बाजारों में लोगों के घर व दुकान मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती व बिजली के झालरों की चमक से अमावस्या की रात जगमगाती रही।
विज्ञापन

चटख रहा जुआ का धंधा
दीपावली पर्व पर हर साल की तरह इस वर्ष भी जुआ का धंधा जोरों पर रहा। इकौना, कटरा, नत्थापुरवा, मिस्त्रीपुरवा, मोहनीपुर व जमुनहा सहित भिनगा नगर में करीब बीस स्थानों पर बेखौफ जुआ के अड्डे सजे। धनतेरस से ही सजे इन फड़ो पर लाखों रूपयों के दांव लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना परिसर में जले 501 दीपक
प्रकाश पर्व पर मल्हीपुर थाना परिसर में पांच हजार एक सौ दीपक जलाए गए। यह पहला अवसर था जब थानों में इतने बड़े पैमाने पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। यही स्थिति जिले के अन्य थानों की भी रही। थाना प्रभारी मल्हीपुर देवेंद्र पांडे ने बताया कि मोमबत्ती व झालर के बजाए थाने में पांरपरिक तरीके से मिट्टी के दीये जलाए गए। इससे पर्यावरण को नुकसान से बचाने के साथ कुम्हारों को रोजगार मिल सके इसीलिए इस बार पुलिस ने कुम्हारों को आर्डर देकर दीप बनवा कर उसका इस्तेमाल किया है। थाना क्षेत्र के कुम्हारों से पांच हजार एक सौ दीप बनवाकर उसका इस्तेमाल प्रकाश पर्व पर किया गया है। इसी प्रकार ब्लाक, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बीआरसी के साथ ही संयुक्त जिला चिकित्सालय में भी दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
एसपी ने बच्चों संग मनाई दीपावली
एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी बीसी दुबे ने पुलिस लाइन में बच्चों के साथ मिट्टी के दीये जलाए। इस दौरान बच्चों के साथ अधिकारियों ने पटाखे भी जलाए। इसके बाद एसपी ने भिनगा के वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को मिठाई व मिट्टी के दीये देकर उनके साथ दीपावली मनाया।

मंदिरों की सजावट रही लाजवाब
दीप पर्व पर मंदिरों की सजावट भी लाजवाब रही। इकौना कस्बे के आर्य समाज मंदिर में दीपावली के अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed