फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dedication to the goal will lead to success

Shravasti News: लक्ष्य के प्रति समर्पण से मिलेगी सफलता

Tue, 11 Apr 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 11 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dedication to the goal will lead to success
श्रावस्ती। थारू समाज की छात्राओं से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को परीक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी ने उन्हें डिग्निटी किट प्रदान की।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि थारू समाज की लड़कियों में भरपूर आत्मविश्वास है बस उन्हें थोड़ा सा मार्गदर्शन मिले तो वह परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं। कहा, पढ़ाई में कोई बाधा आए तो बतायें। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि यूपीपीसीएस-2022 के परिणाम में प्रदेश के 67 जिलों का प्रतिनिधित्व रहा। जबकि श्रावस्ती उन 8 जिलों में है, जहां से कोई सफल नही हुआ। इसलिए रेडक्रॉस ने तय किया है वह जिले के उच्च अधिकारियों के साथ छात्र समूह के चर्चा कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन



157 ग्रामीणों का हुआ नेत्र परीक्षण
रेडक्रास सोसायटी की ओर से सोमवार को पटना खरगौरा गांव में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 157 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क चश्मा व दवा का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed