फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Decision of fate of 23 candidates imprisoned in EVM

23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद

Sun, 27 Feb 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Decision of fate of 23 candidates imprisoned in EVM
जूनियर हाईस्कूल भिनगा में मतदान करने के लिए कतारबद्घ मतदाता - फोटो : SRAWASTI
लश्रावस्ती। 18वीं विधानसभा के लिए जिले के वोटरों ने 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में सुरक्षित कर दिया। इस दौरान जिले में कुल 59.32 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। मतदान के दौरान बूथों पर केंद्रीय बल के जवान मुस्तैदी से तैनात दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिले में कुल आठ लाख आठ हजार 133 मतदाता वोटर लिस्ट में पंजीकृत हैं। इन मतदाताओं ने रविवार भिनगा विधानसभा के 11 व श्रावस्ती विधानसभा के 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया। मतदान के दौरान वोटरों की सोच पल-पल बदलती रही। पहले जहां 9 बजे तक मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं 12 बजे के बाद केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। कुछ मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय छह बजे के बाद भी कतार बद्ध लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिले में 59.32 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें से श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में 59.97 व भिनगा विधानसभा क्षेत्र में 58.67 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला, किन्नर व नव मतदाताओं ने मतदान के प्रति अपना सकारात्मक रुझान दिखाया। जिले में बनाए गए पिंक व आदर्श बूथों पर भी काफी चहल पहल देखी गई। यहां बुजुर्ग मतदाताओं को बेठने के लिए कुर्सी तो पीने के लिए मिनरल वाटर दिया गया। कुछ आदर्श बूथों पर तो चाय की भी व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed