फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Death of maternal uncle and nephew due to collision with vehicles

वाहनों की टक्कर से मामा व भांजे की मौत

Tue, 15 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Death of maternal uncle and nephew due to collision with vehicles
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित पटहरिया पुल के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे सीएचसी इकौना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर मौके पर जा रहे युवक के मामा को रास्ते में एसयूवी ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी भी मौत हो गई। मामा व भांजे की मौत के बाद दोनों ही घरों में कोहराम मच गया। इकौना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर राजा निवासी करन उर्फ खुड़बुड़ (45) पुत्र गिरधारी का ननिहाल गांव में ही है। उसका मामा लक्ष्मीकांत शुक्ला (58) पुत्र लालता प्रसाद इकौना थाने में ही होमगार्ड है। मंगलवार को करन मोटर साइकिल से इकौना बाजार जा रहा था। जैसे ही करन बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के पटहरिया पुल के पास पहुंचा, तभी सामने से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में करन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे पुलिस कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने करन को मृत घोषित कर दिया। वहीं करन के साथ हादसा होने की सूचना मिलने के बाद उसे देखने के लिए उसका मामा लक्ष्मीकांत शुक्ला सीएचसी इकौना जा रहा था। जिसे बौद्ध परिपथ पर एसयूवी ने सामने से टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस कर्मियों ने उसे भी सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने दोनों ही शवों का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या व एएसपी बीसी दुबे ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। इस बारे में थानाध्यक्ष इकौना अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि एसयूवी को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं मामा भांजे की मौत के बाद दोनों ही घरों सहित गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed