{"_id":"659d8d4617f5e87288056325","slug":"death-in-accident-srawasti-news-c-104-1-slko1050-3065-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दबकर मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दबकर मिस्त्री की मौत
Tue, 09 Jan 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी गांव में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। उसके मलबे में दबकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच की।
बहराइच जिले के रिसिया क्षेत्र के ग्राम मकोलिया निवासी अल्ताफ खां सोनवा क्षेत्र के ग्राम भिठिया चिचड़ी चौराहे पर अपना मकान बनवा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के मकोलिया निवासी राजमिस्त्री भगीरथ (45) दीवाल का प्लास्टर कर रहा था। इस दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई। उसके मलबे में भागीरथ दब गया। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण जमा हो गए।
उन्होंने मलबे को हटाकर भागीरथ को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत चुकी थी। सूचना पर पहुंचे सोनवा के प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने मौके पर जांच की। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।