{"_id":"69ebbd8b78383c8c430a1fe9","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119671-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Sat, 25 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम बनगई में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शिवप्रसाद शुक्ला (32) का शव गांव के बाहर पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम बलनपुर बसंतपुर के मजरा बनगई के ग्रामीण ने शुक्रवार सुबह गांव के बाहर बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे शिवप्रसाद शव लटका देखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के पिता रामानंद ने बताया कि शिवप्रसाद अक्सर नसे में धुत रहता था। रात में वह खाना खाकर घूमने के लिए बाहर गया था। अक्सर वह बाहर ही सो जाता था इसलिए किसी ने उसकी खोज भी नहीं की। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को उनकी पुत्री का विवाह होना था। विवाह की तैयारियों में पूरा परिवार व्यस्त था। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहींं आ जाती तब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।