फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dead body of a young man found hanging

बड़ेर से लटका मिला युवक का शव

Wed, 27 Jan 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दूबकला निवासी युवक का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में उसी के घर के फूस के बड़ेर में गमछे के फंदे से लटकता मिला। पिता की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम दूबकला निवासी बाउर की पत्नी मंगलवार को कहीं रिश्तेदारी में गई थी। घर पर बाउर अपने पुत्र बडे़लाल (25) के साथ था। जबकि बडे़लाल की पत्नी कुछ दिन पूर्व मायके चली गई थी। बुधवार सुबह बाउर किसी काम से घर से बाहर चला गया था। जहां से लौटने पर उसने देखा कि उसके पुत्र की लाश उसी के घर में फूस के बड़ेर से गमछे के फंदे से लटक रही है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिर भी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed