{"_id":"6240a7991d26cd3cb73e4d58","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-suspicious-circumstances-srawasti-news-lko6234115170","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा चौकी क्षेत्र के राजा प्लाट स्थित एक मकान में किराए के मकान में रह रहे युवक की लाश शनिवार रात संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली। जिसकी दिन में परिवारीजनों से कहासुनी हुई थी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
मल्हीपुर क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी के अंतर्गत ईदगाह मार्ग निवासी हसमुद्दीन परिवार सहित रहता था। हसमुद्दीन की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद संपत्ति बटवारे को लेकर रियाज (28) पुत्र हसमुद्दीन का भाइयों से कहासुनी चल रही थी। इस दौरान बात इतनी बढ़ी कि भाइयों में बटवारा होने की नौबत आ गई। सभी भाइयों ने मशवरा किया की इस मकान को बेच दिया जाए। इसके पैसे का बटवारा कर लिया जाए और सभी लोग अपना अलग-अलग मकान बना लें। बाद में सभी ने मकान बेच दिया। इसके बाद रियाज अपने मां और एक बहन व भाई और भाभी के साथ जमुनहा राजा प्लाट पर संजय सोनी के मकान में किराए पर रहने लगे। जिसकी लाश शनिवार रात करीब दस बजे घर में कुंडे में रस्सी के फंदे के सहारे लटती मिली। जिसकी सूचना मृतक की बहन शाहजहां ने जमुनहा चौकी पुलिस को दिया।
मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में शाहजहां ने बताया कि रियाज बार-बार पैसे मांग रहा था। पहले भी हम लोग दो लाख रुपये दे चुके थे। उस पैसे को जुंआ खेल कर हार गया था। शनिवार को वह अम्मी व हमसे पैसा मांग रहा था। पैसा न देने पर दिन भर घर में उसने हंगामा किया। रात करीब 10 बजे सभी घर के लोग खाना खाने जा रहे थे जिनके द्वारा रियाज से भी खाना खाने को कहा गया। इसके बाद वह गुस्से से कमरे में जाकर उसे बंद कर लिया। इसके बाद यह घटना घटी। इस बारे में जमुनहा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।