{"_id":"5d98d8088ebc3e01376a9deb","slug":"dcpm-s-salary-stopped-due-to-negligence-in-work-srawasti-news-lko4853818124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही पर डीसीपीएम का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही पर डीसीपीएम का वेतन रोका
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में लापरवाही मिलने पर डीएम ने डीसीपीएम का वेतन रोकने का निर्देश सीएमओ को दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाएं। इसमें लापरवाही मिली तो संबंधित चिकित्सक के साथ ही पैरामेडिकल कर्मियों को दंडित किया जाएगा। स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति लापरवाही बरतने पर डीसीपीएम राकेश कुमार गुप्ता का वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को अपने स्तर से सभी सीएचसी व पीएचसी में जाकर समीक्षा करने का निर्देश दिया। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही मिलने पर संबंधित चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी को दंडित करने का निर्देश दिया। इकौना के हेल्थ विजिटर तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की ओर से ढंग से कार्य न करने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने वीएचएनडी केंद्रों से अति कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल में स्थापित एनआरसी पर भेजें। वहीं महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा उन्हें सभी सुविधा देने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी भी वीएचएनडी सेंटर से शिकायत मिली तो संबंधित चिकित्साधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह, मुख्य चिकित्साधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।