{"_id":"5d4085aa8ebc3e6ce70a9ec5","slug":"damnation-to-the-village-head-srawasti-news-lko47371901","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान को लगाई फटकार
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा में बच्चों को ड्रेस वितरित करते सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक।
- फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल गोंडा ने मंगलवार को इकौना क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खामियां देखने को मिली। प्राथमिक विद्यालय कंजडवा में एमडीएम न बनने पर प्रधान व कोटेदार को फटकार लगाई।
सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल गोंडा विनय मोहन मंगलवार को इकौना पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा, प्राथमिक विद्यालय लोहनिया फार्म, उच्च प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी, प्राथमिक विद्यालय कंजडवा व प्राथमिक विद्यालय बनकटा का औचक निरीक्षण किया गया। सबसे पहले एडी बेसिक प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा पहुंचे। वहां पर सभी व्यवस्थाओं को देख शिक्षकों की सराहना किया।
अध्यापक उपस्थिति पर पैनकार्ड के हस्ताक्षर नमूने के अनुरूप हस्ताक्षर की व्यवस्था पर खंड शिक्षाधिकारी की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कई सवाल भी पूछे। सवाल का सही जवाब मिलने पर बच्चों को शाबासी दी। उन्होंने विद्यालय के अवशेष बच्चों को निशुल्क ड्रेस भी वितरित किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय कंजडवा पहुंचे। जहां एमडीएम न बनने पर प्रधान व कोटदार को बुलाकर फटकार लगाई। कोटेदार ने बताया कि राशन न मिलने से एमडीएम नहीं बन पा रहा है। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण, एबीआरसी विनय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।