फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Crowds gathered in the markets, social distancing in front of banks

बाजारों में जुटी भीड़, बैंकों के सामने भी सोशल डिस्टेसिंग की उड़ीं धज्जियां

Mon, 04 May 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in the markets, social distancing in front of banks
भिनगा में दुकानें खुलने के बाद मौजूद भीड़। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी एक नए पॉजिटिव की पुष्टि हुई, जिसके चलते पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सात पहुंच गया। जिला ऑरेंज जोन में होने के कारण उसे कोई खास छूट नहीं मिली। इसके बाद भी लोग घरों से बाहर निकल आए। दिन भर बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं। बैंकों के सामने भी भीड़ देखी गई। कई ऐसी दुकानें भी खुली रहीं, जिन्हें फिलहाल खोलने की अनुमति प्रशासन की ओर से नहीं थी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। सोमवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसके चलते जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या सात पहुंच गई। इस आंकड़े के चलते जिला ऑरेंज जोन में है। इसी के चलते जिले में पुरानी व्यवस्थाओं में कोई छूट नहीं दी गई है। यहां केवल जिले के अंदर विशेष परिस्थितियों में आने जाने की अनुमति है। यही नहीं घर से निकलने की अनुमति पहले जैसी है।
विज्ञापन

दुकानों को खोलने की व्यवस्था भी फिलहाल पुरानी है। पुरानी व्यवस्था के अनुसार एक तरफ की दुकानें खुलेंगी तो दूसरी तरफ की बंद रहेंगी। इस दौरान फेसकवर को भी अनिवार्य रखा गया था। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन की बात कही गई थी। लेकिन जिले में इन सब निर्देशों के बाद भी लोग सोमवार को घरों से बाहर निकल आए। दिन में भिनगा बाजार में लोगों के आने-जाने के कारण गहमागहमी की स्थिति रही। यह भीड़ भिनगा से लेकर खैरीमोड़ तक एक जैसी ही देखी गई। लोग एक मोटरसाइकिल पर दो-दो लोग बैठकर आते जाते दिखाई दिए। बैंकों के सामने भी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑरेंज जोन के लिए यह थी व्यवस्था
ऑरेंज जोन में शासन ने ओपीडी और चिकित्सा क्लीनिकों को खोलने की अनुमति इस शर्त पर दी है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बचाव के लिए सुरक्षा सावधानियों को अपनाएंगे। इसके साथ ही सीएमओ द्वारा गठित समिति की संस्तुतियों व गाइड लाइन का पालन करेंगे। जनपद के अंदर केवल एक ड्राइवर व दो यात्रियों सहित सीमा के अंदर जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही लॉकडाउन के दौरान दी गई सभी छूट पहले जैसे ही प्रभावी रहेंगी,। जबकि सार्वजनिक स्थल पर थूकने को दंडनीय अपराध बताया गया है।

जिला ऑरेंज जोन में है। इसलिए यहां कोई खास छूट फिलहाल प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। यहां लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश पहले से ही पुलिस कर्मियों को दिया गया था। कहीं यदि लापरवाही बरती जा रही है तो उसे देख कर ठीक कराया जाएगा।
- बीसी दुबे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed