फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Crocodile found in pond; rescued and released into the river.

Shravasti News: तालाब में निकला मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

Tue, 21 Jul 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 21 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Crocodile found in pond; rescued and released into the river.
बहराइच के चहलारी घाट ​स्थित घाघरा नदी में मगरमच्छ छोड़ते वनकर्मी।
तुलसीपुर। हरदत्तनगर गिरंट वन क्षेत्र की ग्राम पंचायत ददौरा स्थित तालाब में सोमवार सुबह मगरमच्छ देख ग्रामीण सहम गए। सूचना पर आई वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत कर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया और उसे बहराइच में चहलारी घाट के पास घाघरा नदी में छोड़ा। बहराइच की घटना के चलते रेस्क्यू होने तक ग्रामीण सहमे रहे।
विज्ञापन

हरदत्तनगर गिरंट वन क्षेत्र के ददौरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव सोमवार सुबह तालाब के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्हाेंने तालाब के पास मगरमच्छ को बैठे देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हरदत्तनगर गिरंट वन रेंज कार्यालय को दी। सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी वेद प्रकाश अपनी टीम क्षेत्रीय वनाधिकारी हरदत्तनगर गिरंट हरि नारायण सिंह, वन दरोगा मोहम्मद तौफीक खान, अजय कुमार कश्यप, वन रक्षक प्रदीप कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने महाजाल मंगवाकर सावधानीपूर्वक अभियान चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद वन टीम ने मगरमच्छ को बहराइच जिले के चाहलारी घाट स्थित घाघरा नदी में छोड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed