{"_id":"6583357cb9f650eca7066b34","slug":"crime-review-of-bhinga-and-ikauna-circle-police-stations-srawasti-news-c-104-1-slko1050-2791-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भिनगा व इकौना सर्किल के थानों की हुई अपराध समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भिनगा व इकौना सर्किल के थानों की हुई अपराध समीक्षा
Thu, 21 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा व इकौना सर्किल के थानों की मंगलवार शाम एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक की। एसपी प्राची सिंह को भिनगा सर्किल के थानों की 121 व इकौना सर्किल के थानों की 47 विवेचनाएं लंबित मिलीं। एसपी ने एक सप्ताह में इनके निस्तारण का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने भिनगा सर्किल के कोतवाली भिनगा, सिरसिया, महिला थाना व अपराध शाखा के साथ ही इकौना सर्किल के इकौना, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना कटरा व गिलौला की अपराध समीक्षा की। इस दौरान कोतवाली भिनगा में 66, सिरसिया में 32, महिला थाने में 10 व अपराध शाखा में 13 विवेचनाएं लंबित मिलीं। जबकि इकौना सर्किल के थाना इकौना में 24, गिलौला में 15, नवीन मॉडर्न थाना कटरा में आठ विवेचनाएं लंबित मिलीं।
एसपी ने विवेचकों को साक्ष्य संकलन कर एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। वहीं वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भिनगा अतुल कुमार चौबे व इकौना संतोष कुमार सहित सभी थाना प्रभारी व विवेचक मौजूद रहे।