फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Court worker found Corona positive in Shravasti

श्रावस्ती में न्यायालय कर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव

Thu, 25 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Court worker found Corona positive in Shravasti
श्रावस्ती। दीवानी न्यायालय में तैनात एक कर्मचारी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके चलते गुरुवार को न्यायालय परिसर को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। वहीं न्यायिक कार्य भी स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही संक्रमित कर्मचारी को लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व न्यायालय परिसर में ड्यूटी करने वाले एक संविदा चिकित्सक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसी के बाद दीवानी न्यायालय के कर्मचारियों की भी जांच स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई थी। जांच रिपोर्ट बुधवार देर शाम पहुंची तो न्यायालय में कार्यरत एक स्टेनो कोरोना संक्रमित पाया गया। इस सूचना के बाद गुरुवार सुबह दीवानी न्यायालय परिसर को हॉटस्पॉट बनाते हुए चारों तरफ से बैरिकेडिंग लगा दिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारी भिनगा के मोहल्ला दर्जी का निवासी होने के कारण वहां भी हॉटस्पॉट बनाया जा रहा है। इसी के साथ ही कर्मचारी के नजदीकी संपर्क की हिस्ट्री भी स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा है। ताकि अन्य लोगों की भी जांच हो सके। न्यायालय परिसर को हॉटस्पॉट बनाए जाने के बाद न्यायिक कार्य भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि न्यायालय परिसर में अब तक दो कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसलिए इस क्षेत्र को कलस्टर बनाते हुए 14 दिन के लिए कंटेनमेंट एरिया बनाया गया है। क्लोज कांटेक्ट की लिस्ट तैयार की जा रही है। उनका भी सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा। इसके साथ ही संक्रमित कर्मचारी को लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed