फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Country can never forget emergency

आपातकाल को कभी भी नही भूला सकता देश ....

Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Country can never forget emergency
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से 25 जून 1975 को देश मे लगाए गए आपात काल को लेकर शनिवार शाम पार्टी कार्यालय भिनगा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में मुख्यातिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्या युवा मोर्चा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

गोष्ठी में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने कहा कि 25 जून 1975 को देश कभी नही भूला सकता। वह दिन ऐसा दिन था जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास और भारतीय राजनीति का काला धब्बा था, जिसे भुलाना असंभव है। 25 जून 1975 को आधी रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र पर कुठाराघात करते हुए पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल के बाद नागरिकों के मूल अधिकार स्थगित हो गये। देश की मीडिया पर प्रतिबंध लग गया था, तथा विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया था। नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी क्षीण कर दिया था। देश में आतंक छा गया था। यह सब कुछ हुआ सिर्फ सत्ता और अपने वंशवाद के पौधे को बचाने के लिए। क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा एकता जायसवाल ने कहा कि आपातकाल में देशवासियों के साथ हुई क्रूर कार्रवाई देश के लिए काला अध्याय था। कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर बेकसूर नागरिकों को जबरदस्ती जेल में ठूसने का काम किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि कुर्सी के लालच में इंदिरा गांधी के निर्देश पर पूरे देश मे आपातकाल लगाकर देश को 21 माह तक बंदीगृह बना दिया गया था। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि आपातकाल में ना तो कोई अपनी आवाज उठा सकता था, ना तो सरकार का विरोध कर सकता था और न ही अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग कर सकता था। फिर भी इंदिरा गांधी के आपातकाल के विरोध में आवाजें उठीं, लोगों को जेलों में बंद किया गया, परिवार अपनों से बिछड़ गए लेकिन देश की जनता ने इंदिरा गांधी के इस काले कानून का पुरजोर विरोध किया। लोकतंत्र सेनानी रुद्र प्रताप नारायण शुक्ल ने कविता के माध्यम से आपातकाल के समय की पीड़ा को बयां किया। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री रमन सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, संजय कैराती पटेल जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी सहित जिला पदाधिकारी व काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed