फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corona

100 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 76 लोग हुए कोरोना मुक्त

Mon, 03 May 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
corona
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में 100 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 2995 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 955 एक्टिव मामले हैं। जबकि 28 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं 76 लोग कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में भिनगा के शिवाजीपुरम में एक, चौगोई में एक, पीएनबी भिनगा में एक, भयापुरवा में दो, बनकटवा जमुनहा में एक, शाहपुर में एक, श्रावस्ती में दो, तिलकपुर में एक, पुरखियापुर में एक, दामूपुरवा एक, दिकौली एक, लखाही धर्मनगर दो, लक्ष्मनपुर कोठी एक, असनहरिया एक, नबी नगर एक, सुकइयां, ककरा एक, भंगही एक, रेवलिया में एक, मुड़वा में एक, चेतियामुरार एक, रायपुर बिलेला एक, लोखडियनपुरवा में ऐ, लखाही में एक, लक्ष्मनपुर में दो, पूरेखैरी में दो, रेहली बिशुनपुर में दो, गोडिय़नपुरवा में एक, बलनपुर में एक, गोड़पुरवा में दो,
विज्ञापन

राजापुररानी में एक, पचपकड़ी में एक, भिट्ठी में एक, जौगढ़ में दो, भीखपुर में दो, एसएसबी कैंप में एक, विशुनपुर में एक, कोडऱी में एक, अग्गापुर में एक, संभारपुरवा में एक, ककंधू में एक, गिलौला में एक, औरैया निधान एक, तुरहनी बलराम में एक, प्रहलादा में एक, सतरही में एक, गोपालपुर में एक, घोरमा में एक, चिचड़ी में एक, कल्यानपुर में एक व्यक्ति सहित कुल 100 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 76 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 313876 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 310290 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 2995 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 955 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 101 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 13, गिलौला में 14, भंगहा में 19, जमुनहा में 19, सिरसिया में 22 व भिनगा में 14 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed