फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corona

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 83 कार्मिकों पर एफआईआर

Wed, 07 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
corona
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हॉल में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के तीसरे दिन बुधवार को 83 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के बाद प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों का कलेक्ट्रेट के तथागत हॉल में प्रशिक्षण कराया जा रहा है। बुधवार को प्रशिक्षण के तीसरे दिन 83 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों की ओर से कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए भिनगा कोतवाली को पत्र लिखा गया। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए पहले ही कार्मिकों को नोटिस भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त करने नहीं आए, जिसे गंभीरता से लिया गया। अनुपस्थित सभी कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। विभागाध्यक्षों की ओर से सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली भिनगा को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed