फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corona

तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि, एक्टिव केस हुए 22

Mon, 05 Apr 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
corona
ावस्ती। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मामले बढ़ कर 22 पहुंच गए हैं। वहीं तीन लोग स्वस्थ भी हुए। जिन्हें हास्पिटल से घर भेजा गया है। सोमवार को आई रिपोर्ट में जमुनहा के महरूमर्तिहा निवासी एक, हरिहरपुररानी के शिवगढ़ कला निवासी एक व इकौना बाजार निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। तीनों को लेवल वन हास्पिटल भंगह भेजा गया है।
विज्ञापन

बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के पठानन पुरवा निवासी एक, जमुनहा के खावा कला व महरू मूर्तिहा निवासी एक-एक लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। मौजूद समय जिले में कोरोना के कुल 22 एक्टिव मामले में हैं। जिन्हें लेवल वन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। मालूम रहे कि जिले में अब तक 271274 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इनमें से 270140 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 1403 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 1363 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि जिले में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह लापरवाही न बरतें। सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला चिकित्सालय सहित हेल्थ वेलनेस सेंटर पर कोविड 19 का टीका नि:शुल्क लगाया जा रहा है। जो भी लोग 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं अथवा 45 से 59 वर्ष के वह लोग जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। वह तत्काल टीकाकरण करा लें। सामाजिक दूरी का पालन करें। मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed