फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corona

कोरोना ने दिया दस्तक तो मोहल्लेवासियों ने बंद किया रास्ता

Thu, 23 Apr 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
corona
श्रावस्ती। जिले में कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों के मिलने के बाद अब कुछ लोग सजग हुए हैं। दहशत में आए भिनगा के मोहल्ला टंड़वा पश्चिमी (गोल कमरा) निवासियों में आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पोस्टर चस्पा कर लोगों से मोहल्ले में न आने की अपील भी की है। वैश्विक महामारी कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय सावधानी है। प्रशासन भी लोगों से लगातार यह अपील कर रहा है कि न तो किसी की मेहमाननवाजी स्वीकार करें और न ही उन्हें अपने घर ही आने दें।
विज्ञापन

घरों के आसपास सफाई रखने के साथ ही मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करें। थोड़ी थोड़ी देर बाद साबुन से हाथ धुलते रहें। फल सब्जियों को गर्म पानी से धुलने के बाद ही उसका प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से न तो हाथ मिलाएं और न ही उनके गले मिलें। इस एहतियात के बाद भी कोरोना संक्रमण की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं महानगरों से जिले में लौटे तीन लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इसके बाद भिनगा नगर के मोहल्ला टंड़वा पश्चिमी (गोल कमरा) के निवासियों में मोहल्ले में आने वाले सभी छह रास्तों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही मोहल्लेवासियों ने मोहल्ले के प्रवेश मार्ग पर पोस्टर भी लगाया है कि अंदर आना माना है।

मोहल्ले वासियों की यह अपील उनकी जागरूकता व बीमारी के प्रति उनकी गंभीरता उजागर करती है। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि ऐसा ही उपाय अन्य गांव व मोहल्ले के लोगों को भी करना चाहिए, ताकि कोरोना जैसी महामारी के विरुद्ध छेड़ी गई जंग से जीत हासिल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed