{"_id":"60d0d2848ebc3e341779cb79","slug":"corona-s-pace-has-stopped-only-20-active-cases-srawasti-news-lko5835300126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की थमी रफ्तार, सिर्फ 20 एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की थमी रफ्तार, सिर्फ 20 एक्टिव केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थम चुका है। जिले में सोमवार को मात्र 20 एक्टिव मामले शेष बचे हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4,487 हो गई है। जबकि 35 लोगों की मौत भी हो गई।
वैश्विक महामारी कोरोना के दोनों चरण में जिला प्रभावित हुआ। हजारों की संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आए। जिले में अब कोरोना की रफ्तार थम सी चुकी है। जिले में अब तक आरटीपीसीआर द्वारा 1,77,656, एंटीजेन टेस्ट किट द्वारा 2,03,326 तथा ट्रू नॉट मशीन द्वारा 3,82,109 जांच कराई जा चुकी हैं। अब तक जिले में 4,487 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 4,432 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 35 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार तक 20 मामले ही एक्टिव बचे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को प्रतिदिन उनके नंबर पर संपर्क कर निगरानी कर उन्हें उचित सुझाव एवं दवायें दी जा रही हैं। मरीजों को समय से दवाओं की किट प्रदान की जा रही है। साथ ही उनकी फीडिंग गूगल शीट पर प्रतिदिन अपडेट की जा रही है। इसके साथ ही कोविड-19 मरीज के संपर्क में रहे व्यक्तियों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
मौजूदा समय एल-2 समर्पित चिकित्सालय भंगहा में 61 बेड के सापेक्ष 59 बेड खाली हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि कोविड-19 से घबरायें नहीं, धैर्य से काम लें। अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बेवजह घरों से बाहर न निकलेें। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोग वैक्सीनेशन सेंटर जाकर टीकाकरण जरूर कराएं।