{"_id":"61f578fa0a6d93109c423eeb","slug":"corona-infection-increasing-rapidly-23-more-found-infected-srawasti-news-lko615529954","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, 23 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, 23 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में 23 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 184 हो गई है। इसके बावजूद लोग इसके प्रति जरा भी गंभीर नहीं हैं।
जिले में अब तक कुल 6,46,960 लोगों के नमूने जांच के लिए जिले से भेजे गए हैं। जबकि 8075 लोगों ने अन्य जिलों में कोविड जांच कराई। इसके सापेक्ष 645887 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में सिरसिया के घोलिया बरगदवा में तीन, सिरसिया बाजार में पांच, मधवापुर में एक, जमुपहा के लौकिहा में एक, केवलपुर में एक, वीरगंज में एक, बौरहवा में एक, गंगापुर में एक, प्रतापपुर में एक, सीएचसी मल्हीपुर में एक, वर्गावर्गी में एक, मझौलीबनकटी में एक, कंजड़वा में एक, विशुनपुर वीरपुर में एक, महजिदिया में एक, सौरूपुर में एक, गोड़ारी में एक, नासिरगंज इमिलिया में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही 47 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
जिले में कुल एक्टिव संक्रमतों की संख्या बढ़ कर 184 पहुंच चुकी है। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना को हल्के में न लें। लोग सामाजिक दूरी, मास्क जरूरी के नियमों का पालन करते रहें।