फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corena virus

बगैर मास्क, गमछा व रुमाल निकले बाहर तो नहीं रहेगी खैर

Sat, 25 Apr 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
corena virus
श्रावस्ती। जिले की सीमा में कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क अथवा गमछा या रुमाल लगाए घर से बाहर निकला तो उसकी खैर नहीं होगी। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें, अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाए। यह बातें डीएम ने हॉटस्पॉट व कंटेनमेंट जोन लक्ष्मनपुर बाजार के निरीक्षण के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कोरोना पॉजिटिव मिले मरीज के परिवारीजनों से मिल कर उनका हाल भी जाना।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के चार मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय के साथ सिरसिया के हॉटस्पॉट व कंटेनमेंट जोन लक्ष्मनपुर बाजार का जायजा लिया।
विज्ञापन

जहां उन्होंने कोरोना पॉजिटिव मिले वृद्ध के परिवारीजनों से मिल कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने गांव में जाकर लोगों को इस बीमारी से बचाव संबंधी उपाय भी बताए। इसके साथ ही सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए घर से बाहर निकलने पर मास्क, गमछा, तौलिया, दुपट्टा अथवा रुमाल का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कहा कि सभी रोजमर्रा की सामग्री को उनके घर पर ही मुहैया कराया जाएगा। लोग अपने घर के अंदर ही रहे। गांव में मौजूद स्वास्थ्य टीम को सर्वे के दौरान कोई घर छूटने न पाए इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
वहीं उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि मेडिकल अफसरों के साथ पूरे गांव का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। पॉजिटिव मिले व्यक्ति अपने घर में आवासित होने के दौरान कितने लोगों के संपर्क में आया, इसकी पूरी हिस्ट्री तैयार कराकर प्रोटोकाल के मुुताबिक कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

इसके बाद डीएम व सीडीओ ने सीएचसी सिरसिया पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कटकुइया स्थिति क्वारंटीन केंद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचकर लोगों का हाल जाना। यहां 22 लोग क्वारंटीन हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद, प्रभारी चिकित्साधिकारी सिरसिया सहित संबंधित गांवों के प्रधान, सचिव व संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed