{"_id":"5ea45f3a8ebc3e90586e5dad","slug":"corena-virus-srawasti-news-lko5190859189","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगौरा बस्ती में कोरोना संक्रमित के साथ आए लोगों का गांव भी हुआ सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगौरा बस्ती में कोरोना संक्रमित के साथ आए लोगों का गांव भी हुआ सील
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम खरगौरा बस्ती के मजरा भिट्ठी निवासी एक युवक गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिला था। इस पर प्रशासन ने उसे बहराइच के कोविड अस्पताल भेजा है। वहीं उसके साथ आए राधा नगर निवासी चार अन्य लोगों को क्वारंटीन कराने के साथ ही गांव को सील कर दिया है।
खरगौरा बस्ती के मजरा भिट्ठी निवासी एक युवक क्षेत्र के ही राधानगर निवासी चार अन्य युवकों के साथ आगरा से वापस घर लौटा था। भिट्ठी निवासी युवक में कोरोना की पुष्टि के बाद उसके साथ आगरा से आए सहयात्रियों को उनके गांव राधानगर (बेलकर) में होम क्वारंटीन किया गया है।
इसके साथ ही गांव आने जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। भिट्ठी गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम की ओर से घर घर जाकर जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार भिट्ठी गांव के बाहर हाइवे पर तार से बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोका गया है। गांव के चारों तरफ पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बेलकर के ग्राम राधानगर जाने वाले सभी रास्तों को कटीली झाड़ियों से सील कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से भोजपुर, मनोहरपुर व अंधरपुरवा के पास भी पुलिसकर्मियों को तैनात कर चौकसी बरती जा रही है। इस बारे में सीएचसी इकौना के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले युवक के गांव भिट्ठी में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है। जो घर घर जाकर लोगों का परीक्षण कर रही है।