फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cooks receive cashless medical cards.

Shravasti News: रसोइयों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड

Sun, 23 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 23 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cooks receive cashless medical cards.
 चिकित्सा कार्ड
श्रावस्ती। जिले में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। यह कार्यक्रम इकौना, जमुनहा और भिनगा तहसील सभागारों में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

भिनगा में एनएलसी डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी और सीडीओ शाहिद अहमद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमएलसी ने बताया कि रसोइयों को अब बीमारी में आर्थिक समस्या नहीं होगी। उन्हें योजना के तहत पांच लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा और बीएसए आकांक्षा रावत भी मौजूद रहे। विधायक रामफेरन पांडेय ने इकौना में कहा कि राज्य सरकार ने रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने शिक्षकों और रसोइयों को शिक्षित व स्वस्थ श्रावस्ती बनाने में योगदान देने को कहा।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील सभागार में भी रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिए गए। जिला पंचायत सदस्य हरीश गांधी ने कहा कि इस फैसले से चिकित्सा खर्च की चिंता समाप्त होगी। रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष संगीता देवी, पुष्पा देवी, कंचना देवी, रामकली, निधि, कांती देवी को डेमो चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीईओ जमुनहा राज किशोर सहित अन्य मौजूद रहे।

 चिकित्सा कार्ड

 चिकित्सा कार्ड

 चिकित्सा कार्ड

 चिकित्सा कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed