फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Contract workers firm on demands; sit-in protest until the 10th.

Shravasti News: मांगों पर अड़े संविदा कर्मी, 10 तक धरना

Thu, 08 Oct 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 08 Oct 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Contract workers firm on demands; sit-in protest until the 10th.
सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते संविदा कर्मी।
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कर्मियों ने नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक ने कहा कि पूर्व में तीन दिवसीय सांकेतिक विरोध के बावजूद सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई। अब 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार और धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशस्तरीय आंदोलन किया जाएगा। संगठन महामंत्री डॉ. सतीश चौधरी ने कहा कि संविदा कर्मी वर्षों से उपेक्षित हैं। डॉ. राम समुझ चौधरी ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की। परामर्शदाता प्रियंका शुक्ला ने सरकार से संविदा कर्मियों के हित में कदम उठाने की अपील की। धरने में डॉ. शफीकुर्रहमान, डॉ. राकेश शर्मा, जेपी वर्मा, रवि कुमार मिश्र, मनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed