{"_id":"6817bc2946d399723400ddcc","slug":"construction-of-critical-care-unit-begins-shravasti-news-c-104-1-srv1004-111033-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शुरू
Mon, 05 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 05 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
क्रिटिकल केयर यूनिट का शुरू हुआ निर्माण।
श्रावस्ती। भिनगा में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शुरू हो गया है। इससे जल्द ही गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद जगी है। इसके निर्माण की कवायद करीब दो वर्ष पूर्व शुरू हुई थी।
विगत दो वर्ष से क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन भूमि चिह्नांकन को लेकर आ रही अड़चन से निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय आईटीआई भिनगा के सामने खाली पड़ी भूमि को चिह्नित कर भवन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था के रूप में चयनित किया गया है। 21 करोड़ 23 लाख 60 हजार रुपये की लागत से भूतल, प्रथम व द्वितीय तल का निर्माण कराया जाएगा। इससे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में आने वाले गंभीर मरीजों को अब समय से इलाज मिलने की उम्मीद जगी है।
क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शुरू हो चुका है। भूतल के निर्माण के लिए संस्था की ओर से खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी। -डॉ. एके सिंह सीएमओ