फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Congressmen remember Indira Gandhi and Sardar Patel

कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद

Sat, 31 Oct 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen remember Indira Gandhi and Sardar Patel
श्रावस्ती। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि जिले में शनिवार को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान भिनगा व इकौना में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रियदर्शनी व सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

भिनगा में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने प्रियदर्शनी व सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं उनके योगदान का गुणगान किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्र के अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थी।
विज्ञापन

उदार हृदय होने के कारण वह देश के हर वर्ग के लोगों के प्रति सहानुभूति रखती थीं। वहीं उन्होंने सरदार पटेल की ओर से दिया गया नारा उत्पादन बढ़ाओ खर्च घटाओ को आज के समय में उपयोगी बताते हुए हर एक को इसका अनुपालन करने की बात कही। इस दौरान अमन पांडेय सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भिनगा स्थित हरीश वर्मा के आवास पर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र पटेल सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed