{"_id":"6595aa542e862f49cf0ff864","slug":"complete-the-construction-work-of-the-college-srawasti-news-c-104-1-srv1001-2969-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: महाविद्यालय का पूरा कराएं निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: महाविद्यालय का पूरा कराएं निर्माण कार्य
Thu, 04 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय हरदत्त नगर गिरंट का डीएम ने किया निरीक्षण, भवन जल्द हस्तांतरित करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। राजकीय महाविद्यालय हरदत्त नगर गिरंट का डीएम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में देरी को देख उन्होंने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का आदेश दिया। जमुनहा के हरदत्त नगर गिरंट में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था द्वारा विलंब किया जा रहा है। मंगलवार को डीएम कृतिका शर्मा ने निर्माणाधीन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता उमाशंकर चौरसिया मौजूद रहे। इस मौके पर अवर अभियंता आदिल बेग ने बताया कि मुख्य भवन, फायर फाइटिंग कार्य, बाउंड्रीवाल, ओएचटी, सीसी रोड, ड्रेन, गेट, कैटल ट्रेट, ट्यूबवेल, पंप हाऊस, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोकपिट, सेफ्टी टैंक व फर्नीचर आदि का कार्य कराया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के हैंडओवर की प्रक्रिया की जा रही है। इसपर डीएम ने हैंडओवर की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश देने के साथ जो कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, उसे निश्चित समय में पूरा कराने का आदेश दिया। ताकि महाविद्यालय में समय से पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो सके। महाविद्यालय में 10 क्लास रूम, चार प्रयोगशाला, चार कार्यालय, चार कंप्यूटर रूम, एक पुस्तकालय का निर्माण हो चुका है। इसके संचालन से क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। संवाद