फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Complete construction work in time

समय से पूरे कराएं निर्माण कार्य

Fri, 18 Sep 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Complete construction work in time
श्रावस्ती। भिनगा सेमरी मार्ग पर निर्माणाधीन जिला कारागार का शुक्रवार को डीएम ने सीडीओ के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के अभियंता को अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे कार्य की लागत न बढ़े।
विज्ञापन

निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबू ने कहा कि निर्माण कार्य यदि धीमी गति से कराया जायेगा तो निश्चित ही लागत बढ़ेगी। इसलिए जो भी निर्माण कार्य कराये जाए उसमें निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए समय से पूरा कराया जाए। इस दौरान राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता ने डीएम को बताया कि प्रशासनिक भवन, महिला बैरक, पाठशाला, किचेन ब्लॉक, तनहायी बैरक, हास्पिटल, जुबैनाइल बैरक, पुलिस चौकी, टाइप फोर व टाइप तीन भवन, गोदाम के साथ ही हाईमास्क लाइट का काम 95 प्रतिशत तक पूरा हो गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सेंटर वाच, गैंराज, बैरियर चेक पोस्ट, मल्टीपरपज हाल, संतरी पोस्ट, वाचमैन हट तथा आर्मरी का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल, टाइप टू भवन, सीवर लाइन, आइडेंटीफिकेशन सेड, सीओ आफिस एवं कैंटीन, कार्नर वाच टावर, एसटीपी, विजिटर शेड, वाहय विद्युतीकरण, स्थल विकास, पार्किंग का 80 प्रतिशत तो सुपरीटेंडेंट विजिटर शेड का कार्य 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइप वन भवन तथा डारमेट्री भवन का कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। इस पर जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता को कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed