{"_id":"6a5e76d6ea7c41863c0cda04","slug":"commissioner-furious-over-incomplete-helipad-work-issues-directives-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121790-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हेलीपैड का अधूरा कार्य देख भड़कीं आयुक्त, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हेलीपैड का अधूरा कार्य देख भड़कीं आयुक्त, दिए निर्देश
Tue, 21 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सीताद्वार मंदिर परिसर का निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त व अन्य अधिकारी।
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के सीताद्वार मंदिर परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रमण प्रस्तावित है। सोमवार को मंडलायुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को हेलीपैड का कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। इससे हेलीकॉप्टर को उतरने में कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने पूजा स्थल, झील और अन्य संभावित स्थानों को भी देखा। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद डीएम ने पंचायत सचिवालय में बैठक की। इस दाैरान विधायक रामफेरन पांडेय, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी ललित कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह भी मौजूद रहे।
इन विभागों के लगेंगे स्टॉल
डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, पंचायती राज, एनआरएलएम, पर्यटन, पुलिस, मिशन शक्ति, वन विभाग, राजस्व आपदा, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, दुग्ध, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, खादी ग्रामोद्योग व रेशम विभाग का स्टॉल लगाया जाएगा। इन स्टॉलों पर लोगों को योजनाओं की जानकारी व सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।