फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   cold wind

पारा स्थिर, कोहरा व पछुआ हवाओं से कपकपाए लोग

Wed, 25 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
cold wind
श्रावस्ती। तराई में बुधवार को भी कोहरे की चादर छाई रही। लगातार चल रही तेज पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली धूप भी लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं दिला सकी। राजस्व लेखपालों की हड़ताल के कारण भिनगा व इकौना नगर छोड़ जिले के शेष हिस्सों में अलाव न जलने से पूस की रात अब गरीबों पर भारी पड़ने लगी है।
विज्ञापन

तराई में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार से शुरू हुआ घने कोहरे का दौर बुधवार की दोपहर बाद तक जारी रहा। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फ बारी व लगातार चल रही बर्फीली पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण ठिठुरन काफी बढ़ गई है। वहीं आर्द्रता बढ़ कर 84 प्रतिशत पहुंच जाने के कारण दोपहर तक कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दिलाई।
विज्ञापन

जिले का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर ही स्थिर रहा। बुधवार को अवकाश होने के कारण दोपहर तक मुख्य मार्ग व प्रमुख बाजार सूनी सूनी नजर आई। कड़के की ठंड से इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। पूस की रात में चलने वाली सर्द बर्फीली हवा हर किसी को कांपने पर विवश कर रही है। इसके बावजूद सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अब तक अलाव नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा व इकौना नगर के कुछ चुनिंदा स्थानों को छोड़ दिया जाए तो शेष स्थानों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। चाहे कलेक्ट्रेट परिसर हो अथवा अस्पताल और तहसील व जिले के प्रमुख चौक चौराहे, यहां अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली। ऐसे में अपनी जरूरतों को पूरा करने व मेहनत मजदूरी करने के लिए नगरीय क्षेत्र में आने वाले गरीबों को ठंड से बेहाल देखा जा रहा है।

वहीं इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह बताते हैं कि तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। रात में कोहरा पड़ने की संभावना है। लोगों को चाहिए कि वह लापरवाही कदापि न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed