फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   cold wave

Shravasti News: बर्फीली पछुआ हवा से बढ़ी ठिठुरन

Wed, 10 Jan 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 10 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
cold wave
श्रावस्ती। तराई में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद छाई धुंध के कारण सारा दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। इस बीच चल रही पछुआ हवा से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में विगत कई दिनों से कोहरे की चादर चीर कर कुछ घंटों के लिए सूरज के दर्शन हो रहे थे। हालांकि मंगलवार को सूरज सारा दिन नहीं दिखा। सोमवार शाम शुरू हुआ घना कोहरा सुबह 11 बजे तक बूंद बन कर टपका। इसके बाद आसमान पर छाई धुंध के कारण सूरज का दीदार नहीं हुआ। इस बीच लगातार चल रही बर्फीली पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम का यह मिजाज जहां गेहूं के लिए वरदान हैं वहीं सरसों सहित अन्य फसलों व सब्जियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ठंड के कारण मवेशियों ने चारा खाना कम कर दिया है, वहीं दुधारू पशुओं ने भी दूध देना कम कर दिया है। इससे पशुपालक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed