{"_id":"65999f203d3d8da74206edb4","slug":"cold-wave-in-terai-srawasti-news-c-13-1-lko1041-560770-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तराई में शीतलहर से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तराई में शीतलहर से लोग बेहाल
Sun, 07 Jan 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बर्फीली हवा लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। शाम से गहराने वाले कोहरे के चलते सुबह 10 बजे तक वाहनों का आवागमन मुश्किल हो रहा है।
तराई में एक पखवाड़े से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच चलने वाली पश्चिमी हवा सर्दी को और बढ़ रही है। ठंड के चलते लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन में भी लोग ठिठुरते नजर आते हैं। इस बीच पड़ोसी जिले में हुई बूंदाबांदी के कारण ठंड और बढ़ गई है। किसानों का मानना है कि हल्की बरसात से फसलों पर पड़ा कोहरा व पाला धुल जाएगा। इससे फसलों को फायदा होगा।