{"_id":"69fcde02c64cfb5a170f8ef4","slug":"cold-drinks-are-being-sold-at-a-higher-price-than-the-marked-price-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119989-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अंकित मूल्य से महंगी बिक रही है कोल्डड्रिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अंकित मूल्य से महंगी बिक रही है कोल्डड्रिंक
Fri, 08 May 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 08 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
बदला चौराहा स्थित दुकान पर रखी कोल्डडि्रंक।- संवाद
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। श्रावस्ती जिले में कोल्डड्रिंक अंकित मूल्य से 10 से 15 रुपये अधिक में बेची जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। मुनाफाखोरी का हाल यह है कि 35 रुपये की 750 मिलीलीटर कोल्डड्रिंक 45 से 50 रुपये में, एक लीटर की बोतल 55 से 60 रुपये में और 85 रुपये की दो लीटर कोल्डड्रिंक 100 रुपये में बिक रही है।
दुकानदारों का कहना है कि उन्हें एजेंसी से ही महंगा मिलता है या ठंडा करने का अतिरिक्त शुल्क लेते हैं। गर्मी बढ़ने से कोल्डड्रिंक की मांग बढ़ी है, जिसका दुकानदार जमकर फायदा उठा रहे हैं। गिरंट निवासी तिलक राम यादव, राकेश कुमार गुप्ता, गिलौला निवासी पंकज, आशीष, इकौना निवासी ननके, सुलेमान आदि ने बताया कि गर्मी की शुरुआत के बाद से ही कोल्डड्रिंक की बोतल अंकित मूल्य से महंगी मिल रही है।
दुकानदारों से विरोध करने व अंकित मूल्य पर देने की बात कहने पर वो कोल्डड्रिंक देने से ही मना कर देते हैं। जिसके चलते मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे, जो उनकी संलिप्तता की ओर इशारा करता है।