{"_id":"60031e3a8ebc3e32904d6bb1","slug":"co-ekona-inspected-gillaula-police-station-srawasti-news-lko5601750166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ इकौना ने गिलौला थाने का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ इकौना ने गिलौला थाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना ने शनिवार को गिलौला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी की और लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने का प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा ने शनिवार को गिलौला में थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रों का रखरखाव व परिसर की साफ-सफाई का निर्देश भी दिया। इसके बाद उनके द्वारा थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान उन्हें लंबित मिली विवेचनाओं को विवेचकों से पूरा करने व एनसीआर, प्रार्थना पत्रों, पासपोर्ट तथा चरित्र सत्यापन आदि का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करने का निर्देश दिया। साथ ही वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाने में स्थापित महिला शक्ति केंद्र का निरीक्षण भी किया। जहां प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सहित कई अन्य उप निरीक्षक मौजूद रहे।