{"_id":"6477863d61614e2d480ca1a4","slug":"cms-and-doctors-are-not-reaching-the-hospital-till-ten-oclock-srawasti-news-c-13-1-265071-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दस बजे तक अस्पताल नहीं पहुंच रहे सीएमएस व चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दस बजे तक अस्पताल नहीं पहुंच रहे सीएमएस व चिकित्सक
Wed, 31 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 31 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के इंतजार में आठ बजे से ही अस्पताल पहुंच जाते मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में सुबह आठ बजे से ही मरीज इलाज की आस लेकर पहुंच जाते हैं। जबकि चिकित्सकों के कमरों में दस बजे तक ताला लगा रहता है। यही नहीं सीएमएस भी समय पर नहीं पहुंचते हैं।
जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय ही हैं। वर्तमान में संयुक्त जिला चिकित्सालय बदहाली का दंश झेल रहा है। यहां चिकित्सक समय पर आते तो नहीं पर जाते जरूर हैं।
बुधवार सुबह आठ से नौ बजे के बीच ऐसा ही नजारा दिखा। यूं तो संयुक्त जिला चिकित्सालय में पैतीस चिकित्सक तैनात हैं। इसमें से केवल एक ही चिकित्सक डॉ. अजय गौतम ही अपने निर्धारित समय पर कक्ष में मिले। इसके अतिरिक्त चिकित्सकों के कमरे बंद थे। यहां तक की सीएमएस डाॅ. रामगोपाल खुद ही अपने कक्ष में नहीं थे।
विज्ञापन
बॉक्स में
सिरसिया से इलाज के लिए आए ननकू ने बताया कि आठ बजे से पर्चा बनवा कर डॉक्टर का इंतजार कर रहे है। नौ बज रहहै। अभी डॉक्टर नहीं आए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया की अभी कुछ देर में चिकित्सक आएंगे। भिनगा सहित भंगहा व अन्य क्षेत्रों से इलाज की आस में आए कई मरीज चिकित्सक का इंतजार करते देखे गए।
यह भी मिला बंद
अस्पताल में सुबह नौ बजे तक डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने वाला काउंटर बंद था।