{"_id":"68c5d1566ac100747d0110c3","slug":"cm-modern-school-will-be-built-in-jamunaha-with-23-crores-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114087-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 23 करोड़ से जमुनहा में बनेगा सीएम मॉडर्न विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 23 करोड़ से जमुनहा में बनेगा सीएम मॉडर्न विद्यालय
Sun, 14 Sep 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। छात्र-छात्राओं को एक ही छत के नीचे प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा देने के लिए जमुनहा विकासखंड क्षेत्र में सीएम माॅडर्न विद्यालय खोला जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। जिम्मेदार विद्यालय भवन के निर्माण के लिए जमीन की तलाश में जुट गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कान्वेंट की तर्ज कर सुविधाएं व बेहतर शिक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में सीएम माॅडर्न स्कूल के संचालन के निर्देश दिए हैं। इसके तहत तराई के जमुनहा तहसील क्षेत्र में भी एक विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
शासन की ओर से जमुनहा तहसील क्षेत्र में सीएम माॅडर्न विद्यालय के लिए 23 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके साथ ही आवास विकास विभाग को विद्यालय भवन के गुणवत्तापूर्ण निर्माण की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। विभाग की ओर से जमुनहा तहसील क्षेत्र में विद्यालय के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मिलेंगी ये सुवधिाएं
डीसी निर्माण सपना यादव ने बताया कि सीएम माॅडर्न विद्यालय में स्मार्ट क्लास, स्किल हब सेंटर, कंप्यूटर व लैंग्वेज लैब, बहुउद्देश्यीय हाॅल, प्रधानाचार्य व स्टाफ के लिए आवास आदि का निर्माण करवाया जाएगा। शिखए साथ ही विज्ञान-गणित प्रयोगशाला, कक्षा नौ से कक्षा 12 तक रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान के लिए मॉड्यूलर लैब, आरओ वाटर प्लांट, मिडडे मील किचन डायनिंग हाल आदि का निर्माण प्रस्तावित है।
जमुनहा तहसील क्षेत्र में सीएम माॅडर्न विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही विद्यालय का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
-अजय कुमार, बीएसए/प्रभारी डीआईओएस