फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cloudy rain in the valley, farmers happy

तराई में बरसे मेघ, किसान खुश

Thu, 18 Jun 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Cloudy rain in the valley, farmers happy
श्रावस्ती। तराई में विगत तीन दिन से मेघ मेहरबान हैं। इसके चलते कभी दिन तो कभी रात में रुक रुक झमाझम बरसात हो रही है। गुरुवार को दोपहर में करीब आधे घंटे तक झमाझम बरसात हुई। इस बरसात से जहां कुछ देर के लिए मौसम पूरी तरह से खुशगवार हो गया। वहीं खेतों में अपेक्षित पानी देख किसानों के चेहरे भी खिल गए।
विज्ञापन

तराई में तीन दिन से हो रही बारिश के बाद असिंचित सिरसिया क्षेत्र में किसानों ने धान की नर्सरी डालने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों में जहां धान की नर्सरी तैयार है, वहां पानी पाकर किसानों ने खेत में फसल की रोपाई शुरू कर दी है। इस बरसात के कारण जगह जगह कीचड़ व जलभराव हो जाने से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है। वहीं बरसात बाद निकली धूप के कारण बढ़ी उमस से लोगों को गर्मी का एहसास भी हुआ।
विज्ञापन

जिले में विगत तीन दिनों से होने वाली बरसात का फायदा खेतों में लगी अरहर, मक्का, गन्ना, धान की नर्सरी व आम सहित सब्जियों की फसलों को मिलेगा। बरसात के बाद जहां आम की फसल पकने लगेगी वहीं अरहर मक्का व गन्ना सहित सब्जी किसानों को खेत की सिंचाई से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि इस बरसात के कारण जिन किसानों ने अपनी मेंथा की फसल को काट लिया है, लेकिन अभी उसकी पेराई नहीं कर सकें हैं उनको नुकसान पहुंचेगा। वहीं खेतों में लगी मेंथा भी बार बार हो रही बरसात से खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इससे आयल की मात्रा कम होने की संभावना बढ़ गई है। जिसे लेकर मेंथा किसान चिंतित हो रहे हैं।
जल भराव से बढ़ी परेशानी
जिले में विगत तीन दिन से होने वाली बरसात के कारण मुख्य मार्गों पर कीचड़ व फिसलन की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ऐसे में गुरुवार को हुई बरसात ने मार्ग पर फैले कीचड़ को साफ कर दिया। इससे दुर्घटना की संभावना कम हुई है। वहीं भिनगा के खैरीमोड़, खरगौरा मोड़, खलवा बाजार, ईदगाह तिराहा, नई बाजार, बाछिल गली, दहाना बस स्टैंड, शंकरी सिंह चौराहा, सब्जी मंडी मार्ग सहित जिले के अन्य हिस्सों में जगह जगह कीचड़ व जल भराव की समस्या हो गई। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी है।

मानसून ने दी दस्तक, नहीं चेता प्रशासन
तराई में मानसून ने अपनी आमद दर्ज करा दी है। इसके बावजूद भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य प्रमुख कस्बों, बाजारों एवं गांव में नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। जिससे आए दिन होने वाली बरसात के कारण कीचड़ व जलभराव की समस्या हो रही है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को सदर तहसील भिनगा परिसर में देखने को मिला। जहां नालियां चोक होने के कारण परिसर में जगह जगह जलभराव हो गया। यदि तेज बरसात हुई तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। जिस पर ध्यान न देने से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed