फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cloudiness and chill increased by icy wind

बादलों की लुकाछिपी व बर्फीली हवा सेे बढ़ी ठिठुरन

Mon, 04 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Cloudiness and chill increased by icy wind
श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप जारी है। जिले में सोमवार को पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी जारी रही। सुबह करीब नौ बजे तक जहां कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा। वहीं इसके बाद छाई धुंध के बीच लगातार चल रही बर्फीली हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी। इससे पारा 14 डिग्री सेल्सियस बना रहा। तराई व कछार में बसे गांव के लोग राहत के लिए पूरे दिन अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

तराई में जनवरी की रात गरीबों पर अपना कहर बरपा रही है। नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मौसम ठंडा बना हुआ है। वहीं लगातार चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हव के कारण ठिठुरन भी बरकरार है। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे तक छाया घना कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। वहीं दिन में बदली छाई होने के कारण लोगों में राहत की उम्मींद भी टूट गई। वहीं लगातार पड़ रही इस ठंड के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं हाड़कंपाऊ ठंड से मवेशी भी बेहाल हैं। जिले में मौसम का पारा 14 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। मजदूरी की आस में नगरीय क्षेत्र में आने वाले मजदूर पेशा लोग अलाव न जलने के कारण ठंड से कंपकंपाते देखे गए। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तापमान में अभी उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। कोहरे का दौर अभी जारी रहने की संभावना है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह ऐहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed