फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cleared encroachments from the roadside verges.

Shravasti News: अतिक्रमण मुक्त करवाईं सड़क की पटरियां

Mon, 05 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 05 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cleared encroachments from the roadside verges.
गिलौला कस्बे में अतिक्रमण हटवाते पुलिस कर्मी।
श्रावस्ती। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए रविवार शाम गिलौला पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि अभियान के तहत थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गिलौला कस्बा पहुंचे और बौद्ध परिपथ की पटरियों पर अतिक्रमण कर रखे गए सामान को हटवाया। साथ ही सड़क की पटरी पर अतिक्रमण कर खड़े किए गए वाहनों को हटवाया। सीओ ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों द्वारा सड़क पटरी पर रखे गए सामान को उनके दुकान के अंदर रखवाया गया और दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed