फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Chills increased due to icy wind, people shivering due to cold

बर्फीली हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से कांपे लोग

Sat, 01 Jan 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chills increased due to icy wind, people shivering due to cold
श्रावस्ती के कलेक्ट्रेट के निकट कूड़ा एकत्र कर तापते लोग व ठंड से खुद को बचाने का प्रयास करते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में नववर्ष पर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। शाम से ही छाए बादल व धुंध के बीच चलने वाली बर्फीली हवा से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज करते दिखे। अचानक बढ़ी इस ठंड से गरीबों को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कुछ स्थानों पर प्रशासन द्वारा अलाव के लिए लकड़ी तो गिराई गई लेकिन उसे अब तक जलवाया नहीं गया। जिससे लोगों को ठंड से कंपकंपाते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कंपकंपाती ठंड के साथ नववर्ष का आगाज हुआ। कोहरे व धुंध के कारण पूरे दिन सूरज बादलों में ही छिपा रहा। वहीं शुक्रवार शाम से लगातार चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। मौसम के मिजाज में अचानक आए इस बदलाव के बाद मौसम का पारा लुढ़क कर छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में सिर्फ इंसान ही नहीं मवेशियों को भी ठंड से कंपकंपाते देखा गया।
विज्ञापन

नव वर्ष पर विभिन्न पार्कों व स्थलों पर जाने की तैयारी करने वाले ज्यादातर लोग कंपकंपाती ठंड के कारण अपने घरों में ही दुबके रहे। जूनियर स्तर तक के विद्यालयों में अवकाश के बावजूद बच्चे मैदानों में न जाकर घरों में ही बैठे रहे। कंपकंपाती ठंड से बचने के लिए राप्ती नदी की कछार व सिरसिया के तराई सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पूरे दिन अलाव का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगरीय क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को गर्म ऊनी कपड़ों में ठंड से कंपकंपाते देखा गया। अचानक बढ़ी इस ठंड से गरीबों को बचाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से न तो अब तक कंबल वितरण किया गया और न ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव ही जलाए गए। ऐसे में भिनगा इकौना व जमुनहा तहसील सहित कलेक्ट्रेट व न्यायालय आने वाले वादकारियों व फरियादियों को मुश्किलों का समाना करना पड़ा। लोग ठंड से बचने के लिए आसपास का कूड़ा एकत्र कर जलाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed