फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Chief Minister will launch the School Chalo campaign in Shravasti today

मुख्यमंत्री आज श्रावस्ती में स्कूल चलो अभियान का करेंगे शुभारंभ

Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will launch the School Chalo campaign in Shravasti today
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री आज प्रदेश में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ श्रावस्ती से करेंगे। इसके लिए वह इकौना के कंपोजिट विद्यालय जयचंद्र पुर कटघरा आएंगे। इस मौके पर वह अपने पुराने वादे को पूरा करने के साथ कुछ नई सौगातें भी दे सकते हैं। इसमें शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्र में सुधार शामिल है। श्रावस्ती में शिक्षा स्तर बहुत कम है। इसीलिए नीति आयोग ने इस जिले को आकांक्षी जिले में शामिल किया था। लगातार तीन वर्ष से नीति आयोग के काम करने के बाद भी वास्तविक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। अधिकांश स्कूल अभी भी एकल शिक्षकों के भरोसे ही हैं। लेकिन जिले में खराब शिक्षा दर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश में होने वाले स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ श्रावस्ती से ही करने को कहा था। वह कल स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करने के लिए श्रावस्ती में इकौना शिक्षा क्षेत्र के जयचंद्र पुर कटघरा संविलयन स्कूल में सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। इस दौरान वह करीब एक घंटे तक स्कूल में रह कर बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करके उनको प्रोत्साहित करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों व अधिकारियों मे जोश भी भरेंगे।
विज्ञापन

पुराने वादे पर कर सकते अमल
शिक्षा ही नहीं कई अन्य मामलों में अभी श्रावस्ती पिछड़ा है। इसी कारण जब मुख्यमंत्री अपने चुनावी जन सभा को संबोधित करने के लिए हाल ही में भिनगा आए थे। उस समय उन्होंने चुनाव जीतने के बाद तत्काल भिनगा में रोडवेज बस डिपो का संचालन कराने को कहा था। इसके साथ ही चुनाव में वादा किया था की रोजगार के लिए श्रावस्ती में कई अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से लोगों को उम्मीद है कि वह अपना यह चुनावी वादा पूरा करने की घोषणा कर सकते है।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल का जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा
इकौना। स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री इकौना के जयचंद्रपुर कटघरा आ रहे हैं। इस दौरान स्कूल में व्यवस्थाओं का अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों ने जायजा लिया। इस मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को कई सुझाव भी दिए। स्कूल चलो अभियान का मुख्यमंत्री श्रावस्ती से ही शुभारंभ करेंगे। इसके लिए वह सोमवार को जयचंद्र पुर कटघरा आ रहे हैं। सीएम के आने से पूर्व जिले के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने स्कूल की व्यवस्था देखी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दद्दन मिश्र भी व्यवस्था जांचने स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को कई व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कई सुझाव दिए। इस मौके पर दद्दन मिश्र ने कहा कि यह जिले के लिए बेहतर संकेत है। जब मुख्यमंत्री प्रदेश व्यापी किसी अभियान का जिले से शुभारंभ कर रहे है। इससे जिले की शिक्षा को गति मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं पर घोषणाओं की उम्मीद
-राप्ती नदी के सिसवारा घाट, मनोहरापुर व ककरा घाट पर पुल न होने के कारण ग्रामीण प्रतिवर्ष इन स्थानों पर लकड़ी तथा पुआल का पुल बना लेते हैं। जब राप्ती नदी में बाढ़ आती है तो यह पुल बह जाता है। इसी के बाद ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। यहां पुल निर्माण की मांग वर्षों पुरानी है।
- यहां सिंचाई सुविधाओं का भी अभाव है। नलकूप की व्यवस्था बहुत कम है तथा मिट्टी के नीचे पत्थर होने की वजह से निजी सिंचाई की व्यवस्था भी लोग नहीं कर पाते। यहां नहरों की अत्यंत आवश्यकता है।- पलायन एक बड़ी समस्या है। यहां कोई उद्योग धंधे नहीं हैं। लोगों को रोजगार के लिए मुंबई, दिल्ली, पंजाब व गुजरात जाना पड़ता है।

- जिले में तीन तहसीलें हैं- भिनगा, जमुनहा और इकौना। यहां आने-जाने के लिए आवश्यक साधन की व्यवस्था नहीं है। जिले में बस डिपो तक नहीं है।
- जिला चिकित्सालय है लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। यह एक तरह से रेफरल सेंटर का काम करता है। किसी तरह के ऑपरेशन की आवश्यकता हुई तो दूसरे शहरों को इलाज के लिए जाना पड़ता है।
- जिले में एक भी सरकारी पीजी कॉलेज नहीं है। लड़कियों की उच्च शिक्षा एक बड़ी समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed