फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Chief Minister should prepare for a big event for mass marriage

Shravasti News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए बड़े आयोजन की करें तैयारी

Thu, 08 Jun 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 08 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister should prepare for a big event for mass marriage
श्रावस्ती। जिले में समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं का बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने समीक्षा की। इस दौरान मौजूद अधिकारियों का अभियान चला कर पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए मेगा इवेंट का आयोजन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान डीएम कृतिका शर्मा ने समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक विभाग की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य योजनाओं के प्रगति के बारे में जानकारी ली। साथ ही लंबित प्रकरणों को पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए सभी ब्लाकों से आवेदन प्राप्त कर उसका सत्यापन कराने तथा मेगा इवेंट का आयोजन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पेंशन योजनाओं में लंबित आवेदनों का जल्द सत्यापन कराकर लाभार्थियों को लाभान्वित करने को कहा। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, एसडीएम आशुतोष, रोहित, जिला समाज कल्याण अधिकारी व पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गौरव खड़ायत, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेन्द्र राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed