फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Chief Minister collective marriage program will be held on eight October

आठ अक्टूबर को आयोजित होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

Mon, 20 Sep 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister collective marriage program will be held on eight October
श्रावस्ती। जिले में 18 सितंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। जिसे मौसम खराब होने के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम आठ अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हु मुख्य विकस अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण विगत 18 सितंबर को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिसे अब आठ अक्तूबर को संपन्न कराया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम से जुड़े सभी विभागीय अधिकारी पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र व्यक्तियों का सर्वेक्षण, सत्यापन तथा चयन के उपरांत कार्यक्रम संपादित कराना सुनिश्चित करें। यदि लक्ष्य से ज्यादा पात्र आवेदन प्राप्त होते हैं तो इनका मांग पत्र पांच अक्तूबर तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

संबंधित खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अपने नोडल अधिकारियों को चयनित व्यक्तियों की सूची भी पांच अक्तूबर तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में निर्धारित कोविड-19 मानकों और सामाजिक दूरी का पालन किया जाना है। इसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी जरूरी है। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि बाल विवाह किसी दशा में न होने पाए। और न ही किसी अपात्र का चयन ही किया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed