{"_id":"5fd4ea4d8ebc3e40fc605b7c","slug":"checked-security-system-in-bank-branches-srawasti-news-lko5544942160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखाओं में जांची सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखाओं में जांची सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पुलिस की ओर से शनिवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर बैंक शाखाओं की जांच की गई। इस दौरान थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में पड़ने वाली बैंक शाखाओं व ग्राहक सेवा केंद्रों पर जाकर सघन पड़ताल की। वहां मौजूद लोगों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी दी गई।
इसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे, सायरन व अन्य सुरक्षा उपकरणों को चेक किया। बैंक के आसपास मौजूद लोगों को बिना कारण जमावड़ा नहीं लगाने का निर्देश दिया। उधर पुलिस ने क्षेत्र के बाजारों व कस्बों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया।
इस दौरान कर्मियों ने व्यापारियों से मिल कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने, बगैर मास्क दुकान पर आने वाले ग्राहकों को सामान न देने, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा निर्धारित समय तक ही दुकान खोलने की सलाह दी।