फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Checked security system in bank branches

बैंक शाखाओं में जांची सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 26 Feb 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Checked security system in bank branches
श्रावस्ती। एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से बुधवार को अधिकारियों के साथ मिलकर बैंकों की सुरक्षा जांची गई। इस दौरान मौजूूद लोगों को सुरक्षा के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए। इसके साथ ही बैंक के आसपास अनावश्यक जमावड़ा लगाने वालों को जेल भेजने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर बुधवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंक शाखाओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। एएसपी बीसी दूबे के निर्देशन और सीओ नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में भिनगा कोतवाली पुलिस ने भिनगा नगर सहित आसपास क्षेत्र की बैंकों शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था जांची। वहीं इकौना में क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में इकौना पुलिस ने बैंकों की जांच की।
विज्ञापन

मल्हीपुर, सिरसिया व गिलौला पुलिस ने बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही एटीएम प्रयोग करने वालों को किसी भी अंजान से अपना ओटीपी नंबर व पिन कोड साझा न करने की सलाह दी। इस दौरान भिनगा, इकौना, सोनवा, गिलौला, सिरसिया व मल्हीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न बैंक शाखाओं में जाकर बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों की जांच की। यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा।
पुलिस अधीक्षक सभागार में बुधवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक हुई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान व्यापारियों ने कस्बों में लगने वाले जाम व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बताया। इस पर एएसपी ने व्यापारियों को पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही साथ बैंक प्रबंधकों व पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, भट्ठा मालिकों की ओर से रखे गए गार्ड व चौकीदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने व सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुन निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed